Zila Panchayat Sukma Recruitment 2026: 7 पदों पर संविदा भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी, योग्यता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया

paleturquoise-yak-935991.hostingersite.com/

By: Sagar Sahu

On: October 16, 2026

Zila Panchayat Sukma Recruitment 2026
Zila Panchayat Sukma Recruitment 2026

छत्तीसगढ़ शासकीय नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिला पंचायत सुकमा द्वारा एक शानदार अवसर निकाला गया है। कार्यालय जिला पंचायत सुकमा द्वारा विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM G] योजना के अंतर्गत जिला एवं जनपद स्तर पर विभिन्न संविदा पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन (Notification) जारी कर दिया गया है।

यदि आप Zila Panchayat Sukma Recruitment 2026 की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। इस लेख में आपको सुकमा जिला पंचायत भर्ती 2026 की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पदवार वेतनमान, वर्गवार आरक्षण, चयन प्रक्रिया और ऑफलाइन आवेदन पत्र भरने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई गई है।

Table of Contents

Table of Contents

इन्हें भी पढ़े: कोण्डागांव जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत सचिव के 65 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी, देखें संपूर्ण नोटिफिकेशन, योग्यता, वेतन और आवेदन फॉर्म PDF

जिला पंचायत सुकमा भर्ती 2026: Overview

विवरण श्रेणीसुकमा जिला पंचायत भर्ती 2026 विवरण
भर्ती संगठन का नामकार्यालय जिला पंचायत सुकमा, जिला – सुकमा (छ.ग.)
योजना / मिशन का नामविकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)
विज्ञापन क्रमांक एवं दिनांकक्रमांक/2766/जि.पं./मु.का.अ./VB-G RAM G/स्था./2026-27, दिनांक 06/10/2026
पद का प्रकारसंविदा पद (Contractual Posts)
कुल रिक्त पदों की संख्या07 पद
पद नामकंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, लेखापाल
आवेदन करने का तरीकाकेवल पंजीकृत डाक (Registered Post) / स्पीड पोस्ट (Speed Post) द्वारा
आवेदन प्रारंभ तिथि08/10/2026
आवेदन की अंतिम तिथि30/10/2026 (शाम 05:30 बजे तक)
नौकरी का स्थानसुकमा (छत्तीसगढ़)
आधिकारिक वेबसाइटwww.sukma.gov.in

रिक्त पदों का विवरण एवं प्रति माह वेतन (Vacancy Details & Salary)

जिला पंचायत सुकमा अंतर्गत जिला स्तर एवं जनपद स्तर पर स्वीकृत संविदा पदों का वर्गवार विवरण और उनका प्रतिमाह एकमुश्त नियत वेतन नीचे दिया गया है:

पद का नामस्तरकुल पदअनारक्षित (UR)अनु. जनजाति (ST)वेतन बैंड एवं ग्रेड पेप्रतिमाह एकमुश्त संविदा वेतन
कंप्यूटर प्रोग्रामरजिला स्तर0101 (मुक्त)00वेतन बैंड 15600-39100 Level 12 (ग्रेड वेतन 5400)₹ 51,780/-
कार्यक्रम अधिकारीजनपद स्तर010001 (मुक्त)वेतन बैंड 9300-34800 Level 10 (ग्रेड वेतन 4400)₹ 39,875/-
सहायक प्रोग्रामरजनपद स्तर010001 (मुक्त)वेतन बैंड 9300-34800 Level 9 (ग्रेड वेतन 4300)₹ 35,165/-
लेखापालजनपद स्तर0401 (मुक्त)03 (मुक्त)वेतन बैंड 5200-20200 Level 06 (ग्रेड वेतन 2400)₹ 23,350/-
कुल योग—070205——

नोट: इस भर्ती में कुल 7 पदों में से 2 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए तथा 5 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

Zila Panchayat Sukma Recruitment 2026
Zila Panchayat Sukma Recruitment 2026

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं और प्राथमिकताएं निर्धारित की गई हैं:

1. कंप्यूटर प्रोग्रामर (संविदा – जिला स्तर)

  • अनिवार्य योग्यता: प्रथम श्रेणी में बी.ई. (कंप्यूटर साइंस) / एम.सी.ए. (MCA) / एम.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) / बी.ई. (आईटी) पास होना अनिवार्य है।
  • विशेष प्राथमिकता: Dot Net (.NET) टेक्नोलॉजी, Java, MSSQL, तथा Oracle के ज्ञान या सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता और अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

2. कार्यक्रम अधिकारी (संविदा – जनपद स्तर)

  • अनिवार्य योग्यता: प्रथम श्रेणी में एम.बी.ए. (MBA) / बी.ई. (B.E.) / M.R.T.M. (Master of Rural Technology and Management) / गणित या भौतिकी विषय में स्नातकोत्तर (M.Sc./M.A. Mathematics/Physics) उपाधि।

3. सहायक प्रोग्रामर (संविदा – जनपद स्तर)

  • अनिवार्य योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस / सूचना प्रौद्योगिकी) / एम.सी.ए. या समकक्ष उपाधि अथवा बी.ई. / बी.टेक (कंप्यूटर साइंस / सूचना प्रौद्योगिकी) या समकक्ष उपाधि।

4. लेखापाल (संविदा – जनपद स्तर)

  • अनिवार्य योग्यता: न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बी.कॉम (B.Com) उत्तीर्ण।
  • छूट: अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। (बस्तर एवं सरगुजा संभाग के अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय श्रेणी में बी.कॉम उत्तीर्ण होना अनिवार्य है)।

आयु सीमा एवं नियम (Age Limit & Relaxation Rules)

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।

विवरणआयु सीमा / नियम
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु35 वर्ष
आयु गणना की तिथि01 जनवरी 2026
आयु में छूटछत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के नियमानुसार
अधिकतम आयु (सभी छूट सहित)45 वर्ष से अधिक नहीं

इन्हें भी पढ़े: Korba Atithi Shikshak Vacancy 2026: कोरबा अतिथि शिक्षक भर्ती 2026, ₹35,000 सैलरी, जानिए पूरी जानकारी

आयु में छूट

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नियमों के अनुसार छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, महिला अभ्यर्थी तथा आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य पात्र श्रेणियों को भी शासन के लागू नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल सकती है।

महत्वपूर्ण: सभी प्रकार की आयु छूट को जोड़ने के बाद भी अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पात्रता एवं अन्य शर्तें (Eligibility Conditions)

इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ कुछ आवश्यक पात्रता एवं अन्य शर्तों को पूरा करना होगा। आवेदन करने से पहले इन सभी शर्तों की जांच कर लेना आवश्यक है।

1. छत्तीसगढ़ का मूल निवासी

आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके प्रमाण के रूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) की स्व-सत्यापित प्रति आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी।

2. जाति प्रमाण पत्र

आरक्षित वर्ग के पदों के विरुद्ध आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रमाण पत्र वैध एवं निर्धारित प्रारूप में होना चाहिए।

3. संविदा की अवधि

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 01 वर्ष की संविदा अवधि के लिए की जाएगी। अभ्यर्थी के कार्य मूल्यांकन, प्रदर्शन तथा विभाग की आवश्यकता के आधार पर संविदा अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है।

4. एक से अधिक पदों के लिए आवेदन

यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा। एक आवेदन के माध्यम से एक से अधिक पदों के लिए आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा।

महत्वपूर्ण: आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को अपने मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की वैधता एवं पात्रता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया एवं अंक निर्धारण प्रणाली (Selection Process & Merit Criteria)

इस भर्ती में सभी पदों के लिए मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट तैयार करते समय संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर/प्रायोगिक परीक्षा तथा शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में कार्य अनुभव के अंकों को शामिल किया जाएगा। पदवार अंक विभाजन इस प्रकार है:

1. कंप्यूटर प्रोग्रामर के लिए चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें शैक्षणिक योग्यता को सबसे अधिक 70 अंक का वेटेज दिया जाएगा। अभ्यर्थी की बी.ई./एम.सी.ए./एम.एस.सी. में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर 70 अंक निर्धारित किए जाएंगे।

इसके अलावा कंप्यूटर एवं प्रायोगिक/कौशल परीक्षा के लिए 15 अंक निर्धारित हैं। Dot Net, Java, MSSQL या Oracle में वैध प्रमाण पत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को तकनीकी ज्ञान के लिए अतिरिक्त 05 अंक दिए जाएंगे।

शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में समान वेतनमान पर कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक मिलेंगे। 2 वर्ष तक के अनुभव पर 05 अंक तथा 2 वर्ष से अधिक के अनुभव पर 10 अंक निर्धारित हैं।

चयन का आधारअधिकतम अंक
शैक्षणिक योग्यता70
कंप्यूटर/प्रायोगिक परीक्षा15
तकनीकी प्रमाण पत्र05
संबंधित शासकीय अनुभव10
कुल100

2. कार्यक्रम अधिकारी के लिए चयन प्रक्रिया

कार्यक्रम अधिकारी पद के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। MBA/B.E./MRTM/Post Graduate जैसी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर अधिकतम 70 अंक दिए जाएंगे।

इसके बाद कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा के 15 अंक होंगे। शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 15 अंक निर्धारित किए गए हैं। 1 से 2 वर्ष के अनुभव पर 05 अंक, 5 वर्ष तक के अनुभव पर 10 अंक तथा 5 वर्ष से अधिक के अनुभव पर 15 अंक दिए जाएंगे।

चयन का आधारअधिकतम अंक
शैक्षणिक योग्यता70
कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा15
संबंधित शासकीय अनुभव15
कुल100

3. सहायक प्रोग्रामर के लिए चयन प्रक्रिया

सहायक प्रोग्रामर पद के लिए मेरिट कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। M.Sc. CS/IT, MCA, B.E./B.Tech जैसी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के प्राप्त प्रतिशत को 45 अंकों का वेटेज दिया जाएगा।

कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा के लिए 40 अंक निर्धारित हैं और इस परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 15 अंक मिलेंगे।

चयन का आधारअधिकतम अंक
शैक्षणिक योग्यता45
कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा40
संबंधित शासकीय अनुभव15
कुल100

इन्हें भी पढ़े: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा समय सारणी नवंबर 2026,PDF डाउनलोड

4. लेखापाल के लिए चयन प्रक्रिया

लेखापाल पद के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें 12वीं की अंकसूची को 20 अंक तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता B.Com की अंकसूची को 50 अंक का वेटेज दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा के 15 अंक तथा शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 15 अंक निर्धारित हैं। अनुभव के आधार पर 1 से 2 वर्ष पर 05 अंक, 5 वर्ष तक पर 10 अंक तथा 5 वर्ष से अधिक पर 15 अंक दिए जाएंगे।

चयन का आधारअधिकतम अंक
हायर सेकेण्डरी (12वीं)20
B.Com50
कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा15
संबंधित शासकीय अनुभव15
कुल100

कौशल/प्रायोगिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन

शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित कार्य अनुभव के आधार पर प्राप्त अंकों के अनुसार प्रारंभिक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद प्रत्येक 1 पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को कंप्यूटर कौशल/प्रायोगिक परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण: अलग-अलग पदों के लिए अंक विभाजन और कौशल परीक्षा की पात्रता अलग है। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने संबंधित पद के लिए निर्धारित सभी चरणों और न्यूनतम अंकों की शर्त को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।

ऑफ़लाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Application Process)

जिला पंचायत सुकमा भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑफ़लाइन रखी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ Registered Post या Speed Post के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

Step 1: नोटिफिकेशन एवं आवेदन पत्र डाउनलोड करें

सबसे पहले सुकमा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.sukma.gov.in पर जाएं। वहां भर्ती से संबंधित आधिकारिक विज्ञापन (Notification) एवं आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Step 2: आवेदन फॉर्म भरें

आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारियां स्पष्ट एवं सही-सही भरें। इसमें सामान्यतः नाम, पिता/पति का नाम, जन्म तिथि, स्थायी पता, जाति, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव तथा अन्य आवश्यक विवरण शामिल होंगे।

आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की गलत या अधूरी जानकारी देने से बचें।

Step 3: फोटो लगाएं एवं हस्ताक्षर करें

आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर अपनी हाल ही की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपकाएं। फोटो पर आवश्यकतानुसार स्व-प्रमाणित (Self-Attested) हस्ताक्षर करें तथा आवेदन पत्र में निर्धारित स्थानों पर अपने हस्ताक्षर करना न भूलें।

Step 4: आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें

आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित छायाप्रतियां संलग्न करें। दस्तावेजों को आवेदन पत्र में दिए गए क्रम के अनुसार व्यवस्थित करना बेहतर रहेगा, ताकि दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Step 5: दो खाली लिफाफे संलग्न करें

आवेदन पत्र के साथ ₹5-₹5 का डाक टिकट लगा हुआ और स्वयं का पता लिखा हुआ 2 (दो) खाली लिफाफे अनिवार्य रूप से संलग्न करें। इन लिफाफों पर अपना नाम और पूरा डाक पता स्पष्ट रूप से लिखें।

Step 6: मुख्य लिफाफे पर पद का विवरण लिखें

जिस मुख्य लिफाफे में आवेदन पत्र भेजा जाएगा, उसके ऊपर “आवेदित पद का नाम/संवर्ग” स्पष्ट रूप से लिखें। इससे आवेदन को संबंधित पद के अनुसार व्यवस्थित करने में सुविधा होगी।

Step 7: आवेदन डाक द्वारा भेजें

पूरी तरह भरा हुआ आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों को मुख्य लिफाफे में सुरक्षित रूप से रखकर केवल Registered Post या Speed Post के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजें।

आवेदन पत्र भेजने का आधिकारिक पता:

कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा
विकसित भारत-जी राम जी प्रकोष्ठ
जिला – सुकमा, छत्तीसगढ़
पिन कोड – 494111

महत्वपूर्ण जानकारी

आवेदन भेजने से पहले फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों और संलग्न दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें। डाक से भेजे गए आवेदन की रसीद/Tracking Number सुरक्षित रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आवेदन भेजे जाने का प्रमाण उपलब्ध रहे।

इन्हें भी पढ़े: बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: 4600+ पदों पर सीधी भर्ती, योग्यता, शारीरिक परीक्षा, Bastar Fighters Bharti 2026: नया नियम और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

आवश्यक दस्तावेजों की सूची (Documents Checklist)

आवेदन पत्र के साथ नीचे दिए गए दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियां संलग्न करना आवश्यक होगा। अभ्यर्थी आवेदन भेजने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच कर लें।

आवश्यक दस्तावेजविवरण / उपयोग
10वीं / हाई स्कूल अंकसूचीजन्म तिथि के प्रमाण के लिए
12वीं / हायर सेकेण्डरी अंकसूचीशैक्षणिक योग्यता के प्रमाण के लिए
स्नातक की अंकसूचीB.E./B.Com या संबंधित योग्यता के लिए
स्नातकोत्तर की अंकसूचीM.Sc./MCA/MBA/MRTM या संबंधित योग्यता के लिए
तकनीकी प्रमाण पत्रDot Net/Java/Oracle/MSSQL आदि, यदि लागू हो
छत्तीसगढ़ मूल निवास प्रमाण पत्रछत्तीसगढ़ का मूल निवासी होने के प्रमाण के लिए
स्थायी जाति प्रमाण पत्रआरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए
कार्य अनुभव प्रमाण पत्रशासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में अनुभव होने पर
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोआवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर लगाने के लिए
नि:शक्तता प्रमाण पत्रदिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए, यदि लागू हो
अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)पूर्व से शासकीय/अर्द्धशासकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए
₹5-₹5 के डाक टिकट लगे 2 स्वयं का पता लिखे लिफाफेआवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य

महत्वपूर्ण: सभी दस्तावेजों की स्पष्ट एवं पठनीय स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करें। मूल दस्तावेजों को सुरक्षित रखें, क्योंकि चयन प्रक्रिया के दौरान दस्तावेज सत्यापन के समय इन्हें प्रस्तुत करना पड़ सकता है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन एवं एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ

Zila Panchayat Sukma Recruitment 2026
Zila Panchayat Sukma Recruitment 2026
महत्वपूर्ण लिंक नामआधिकारिक लिंक / विवरण
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)www.sukma.gov.in
ऑफिशियल नोटिफिकेशन एवं एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफSukma Zila Panchayat Notification PDF
आवेदन का माध्यमस्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक
आवेदन जमा करने का अंतिम दिन30 अक्टूबर 2026 (सायं 5:30 बजे तक)

FAQs – Zila Panchayat Sukma Recruitment 2026

Q1: जिला पंचायत सुकमा भर्ती 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?
उत्तर: जिला पंचायत सुकमा में कुल 07 संविदा पदों (कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल) पर भर्ती निकाली गई है।

Q2: सुकमा जिला पंचायत भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से 30 अक्टूबर 2026 शाम 05:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

Q3: क्या इस भर्ती के लिए दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

Q4: सुकमा जिला पंचायत भर्ती 2026 के लिए आवेदन का माध्यम क्या है?
उत्तर: आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन है; आवेदन फॉर्म भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा भेजना होगा।

Q5: कंप्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए कितना मासिक वेतन निर्धारित किया गया है?
उत्तर: कंप्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए प्रतिमाह एकमुश्त संविदा वेतन ₹ 51,780/- निर्धारित है।

Q6: लेखापाल पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उत्तर: लेखापाल पद हेतु न्यूनतम 55% अंकों के साथ बी.कॉम (SC/ST हेतु 50%) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Q7: आवेदन पत्र किस पते पर भेजना अनिवार्य है?
उत्तर: आवेदन पत्र “मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा, विकसित भारत-जी राम जी प्रकोष्ठ, जिला सुकमा (छ.ग.), पिन कोड – 494111” के पते पर भेजना अनिवार्य है।

Q8: इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या तय की गई है?
उत्तर: न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष है (आरक्षित वर्गों को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी)।

Q9: क्या आवेदन पत्र के साथ लिफाफे भेजना जरूरी है?
उत्तर: हां, आवेदन के साथ स्वयं का पता लिखा हुआ ₹ 5-₹ 5 का डाक टिकट लगा दो खाली लिफाफा संलग्न करना अनिवार्य है।

Q10: भर्ती की चयन प्रक्रिया किस आधार पर होगी?
उत्तर: चयन मेरिट अंक प्रणाली (शैक्षणिक योग्यता के वेटेज अंक, कौशल/कंप्यूटर परीक्षा और अनुभव के अंक) के आधार पर किया जाएगा।

paleturquoise-yak-935991.hostingersite.com/

Sagar Sahu

Sagar Sahu is a passionate and dedicated Content Writer with a strong interest in creating informative, engaging, and easy-to-understand content. He specializes in topics related to education, government jobs, recruitment, competitive examinations, career opportunities, and the latest educational updates. With a focus on accuracy and clarity, Sagar aims to present important information in a simple and reader-friendly manner. His writing approach is centered on providing useful, well-structured, and reliable content that helps students, job seekers, and readers stay updated with the latest opportunities and developments.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय लीगल असिस्टेंट भर्ती 2026: 11 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन नियम, CG High Court Legal Assistant Vacancy 2026

Read More

बिलासपुर प्लेसमेंट कैंप 2026: Bilaspur Rojgar Mela 2026, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता और रिक्ति विवरण (erojgar.cg.gov.in)

Read More

Surajpur Panchayat Sachiv Bharti 2026: CG Surajpur Panchayat Sachiv Bharti 10 Posts Notification Out @ surajpur.gov.in

Status: New
Read More

रायगढ़ जिला पंचायत भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म

Status: New
Read More

CG Mahila Supervisor Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक भर्ती 50 पदों पर सीधी भर्ती, पात्रता, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया

Status: New
Read More

जिला पंचायत जशपुर सचिव भर्ती, सम्पूर्ण विज्ञापन, योग्यता, चयन प्रक्रिया और फॉर्म भरने की पूरी जानकारी, Jashpur Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026

Status: New
Read More

Leave a Comment